BJP Loksabha Candidate: चिंतामणि महाराज पहुँचे मंगरेलगढ़ धाम, भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

अनिल उपाध्याय/सीतापुर- भाजपा नेतृत्व द्वारा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद चिंतामणि महाराज मंगरेलगढ़ धाम पहुँचे। जहाँ उन्होंने मंगरेलगढ़ धाम में मत्था टेका और जीत का आशीर्वाद लिया। लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद संपर्क अभियान के तहत सीतापुर पहुँचे चिंतामणि महाराज का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ चिंतामणि महाराज का स्वागत करते हुए भाजपाइयों ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया।

इस दौरान सांसद प्रत्याशी बनाये गए चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उनपर जो भरोसा जताया हैं। उसे आप सभी कार्यकर्ता के दम पर कायम रखूंगा। उन्होंने कहा कि, इस बार मोदी जी का 4 सौ पार का नारा पूरा होगा। पूरे देश मे भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्य से लोग काफी प्रभावित हैं।जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा और भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रवण दास महामंत्री रंजीत गुप्ता विंधेश्वरी पैंकरा नीरू मिस्त्री रोशन गुप्ता राजकुमार गुप्ता नेमलाल गुप्ता मोतीलाल गुप्ता संजय गुप्ता सुनील गुप्ता मनोज गुप्ता निर्मल गुप्ता अनिल निराला खेमनिधि शाह विनोद अग्रवाल रूपेश आर्य गुप्ता विनोद गुप्ता रिंकू जायसवाल फौजा सिंह बेदी किशन उपाध्याय संकेत गुप्ता उपेंद्र गुप्ता भगल प्रधान मंडल अध्यक्ष बतौली रज्जू राम अनीस यादव मैनपाट समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़िए – CG Entrance Exam 2024: पीईटी, पपीपीएचटी, पीपीटी एवं प्री एमसीए Online रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब हैं Exams!

Mahtari Vandan Yojana: पात्र महिलाओं के खाते में 8 मार्च को नहीं बल्कि इस दिन डलेंगे 1हज़ार रुपए.!

Big Breaking: होली से पहले कर्मचारियों को मिली बड़ी तोहफ़ा, 7th Pay Commission में बढ़ोतरी का आदेश जारी,15 हज़ार तक बढ़ेगा सैलरी

Vyapam द्वारा निकाली गईं किसी भी भर्ती परीक्षा का फॉर्म कैसे भरें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप आसान तरीका में..

CG Dal Bhat Kendra: प्रदेश में खुल रहा हैं दाल भात केंद्र, मात्र 5 रुपए में मिलेगा भर पेट खाना…