भाजपा ने मनाया.. पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

25 सितम्बर को दरिमा मंडल भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती स्थानीय पंचायत भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलभान सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जन्मेजय मिश्रा थे .कार्यक्रम के मुख्या अतिथि जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने कहा की अमर बलिदानी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा हैं l देश और संगठन के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया l हम सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश को विश्व में अग्रिणी देश बनाना है lविशिष्ठ अतिथि जन्मेजय मिश्रा ने पं. दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानववाद के सिद्धांत में प्रत्येक कार्यकर्ता चले तो पुनः भारत वैभव के शिखर पे पहुँच जायेगा l समाज के अंतिम वयक्ति की चिंता का ध्यान कर पं. दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया l उनका यह दर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन सदैव प्रदान करता रहेगा lकार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विजय व्यापारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिव कुमार ने किया l

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री श्रवण सिंह, दारा सिंह, विनय त्रिपाठी, रामू घोष, मोती दास, सोमार दास, आदित्य सिंह, दीपक एक्का, दिलीप ठाकुर, रविन्द्र व्यापारी, खिरोधन राम, बुधमेत कुजूर, उमेश सिंह, दुर्गा सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे l