अम्बिकापुर : करंट की चपेट में आने से जख्मी हुआ बंदर… गौ सेवा मंडल की टीम ने किया रेस्क्यूँ… स्वस्थ होने के पश्चात किया जाएगा आजाद

अम्बिकापुर : अम्बिकापुर गौ सेवा मंडल पिछले 4 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य में लगा हुआ है। इसी कड़ी में आज लगभग दोपहर एक बजे सुकरी बाजार के स्थानीय लोगों के द्वारा गौ सेवा मंडल को सूचित किया गया, कि एक बंदर करंट के संपर्क में आने से बहुत जख्मी हालत में है।

सूचना पर गौ सेवा मंडल की टीम तुरंत मौक़े पर पहुंची और बंदर का रेस्क्यू किया। इसके पश्चात गौ सेवा मंडल के टीम के रवि शंकर तिवारी के घर में रखकर बंदर का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। जिसे पूर्ण स्वस्थ होने के पश्चात छोड़ दिया जाएगा। ताकि वह अपने बिछड़े साथियों से फिर मिल सके।

रेस्क्यू के दौरान गौ सेवा मंडल के जिला अध्यक्ष रिंकू तिवारी, रवि शंकर तिवारी, विशाल केशरी, चमन केसरी, आदित्य केसरी, यीशु शर्मा, प्रतीक गुप्ता शामिल थे।