Ambikapur News: सरकार के आदेश की प्रतियां जलाकर पंचायत सचिव संघ ने जताया विरोध

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग के समर्थन में अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ ने सरकार के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। दरअसल सरकार द्वारा हड़ताली पंचायत सचिवों को चौबीस घंटे के अंदर हड़ताल खत्म कर सेवा में वापसी का आदेश जारी किया गया था। जिसके विरोध में पंचायत सचिव संघ ने धरना स्थल पर आदेश की प्रतियां जलाकर सरकारी आदेश मानने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि विगत 19 मार्च से नियमितीकरण की मांग करते हुए पंचायत सचिव संघ ने अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू किया था। पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से पंचायती कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है। सरकार के कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को नही मिल पा रहा है। जिसे देखते हुए मंत्रालय से आदेश जारी करते हुए पंचायत सचिवों को 24 घँटे के अंदर हड़ताल समाप्त कर सेवा में लौटने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसे मानने से इंकार करते हुए पंचायत सचिवों ने धरना स्थल पर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया।

Picsart 23 04 04 19 58 34 456

इस संबंध में संघ के अध्यक्ष सुरंजन राम का कहना है कि अबकी बार आर-पार की लड़ाई है। जब तक सरकार हमारी नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग नही मान लेती। यह अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी रहेगा।