कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कहा.. चुनाव “रमन Vs. महिला” होगा..!

अम्बिकापुर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव इन्दुरानी मिश्रा व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम आज अंबिकापुर पहुँची.. इस दौरान इन दोनों ही महिला नेताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव में महिला कांग्रेस की अहम् भूमिका होने का दावा अलग अलग अंदाज में किया..

दरअसल विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में नजदीक आ चुके है और सभी राजनैतिक दल प्रदेश में सरकार बनाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.. इसी सम्बन्ध में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबिकापुर पहुची और उन्होंने कहा की इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महिलाओं की अहम् भूमिका रहने वाली है.. क्योकी यह चुनाव बीजेपी की रमन सरकार बनाम महिला होगा.. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया की जिस तरह से छात्त्तीसगढ़ में महिलाओ के साथ बलात्कार और हिंसा के मामले आये है उससे महिलाओं में सरकार के प्रति खासा आक्रोश है..