CG News: सांसद के बंगले के बाहर थाली बजाकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रायपुर..महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। महिला कांग्रेस ने आज बीजेपी सांसद सुनील सोनी के सहकारी निवास के सामने थाली बजाकर महंगाई के विरोध में केंद्र कि मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कांग्रेस नेत्री शकुन डहरिया ने कहा कि त्यौहार के बीच मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम लगभग 50 रुपए बढ़ा दिए है।इसके साथ ही खाने पीने के दामों में भी भारी वृद्धि कि है जिसको लेकर आज हम केंद्र कि मोदी सरकार के विरोध में थाली बजाकर विरोध दर्ज कर रहे हैं।

IMG 20230312 WA0014

उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2014 में महंगाई पर रोना रोकर केंद्र में सत्ता हासिल किये है। उसके बाद से ही महंगाई बेलगाम हो गई है। किचन में संकट गहराता जा रहा है। आज महंगाई पर भाजपा नेताओं की भी बोलती बंद कर दी है।वही आज बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने बीजेपी सांसद के घर के सामने आकर थाली बजाकर बेलगाम महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल विरोध दर्ज किया है।

बता दे कि, काफी बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला मोर्चा इक्कठे हुई थी और मोदी सरकार ने खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। महिलाओं ने बैनर पोस्टर के साथ नारेबाज़ी की। इस दौरान भारी पुलिस बल की भी तैनाती रही। महिला पुलिस बल भी लगाया गया था।