भूपेश सरकार के मंत्रियों को बांटा गया विभाग..ताम्रध्वज गृह तो युवा एवं खेल विभाग की कमान सम्हालेंगे उमेश…

रायपुर..कल भूपेश मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों को विभाग दिए जाने पर मंथन किया जा रहा है..विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक भूपेश कैबिनेट के सबसे उम्र दराज मंत्री प्रेम साय सिह को कृषि एवं जलसंसाधन और भुपेश कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री उमेश पटेल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती हैै..

दरसल  भूपेश कैबिनेट के विस्तार के बाद अब मंत्रियों को  विभागों के बंटवारे किये जायेंगे..जिंसमे सूत्रों के मुताबिक टीएस सिहदेव को वित्त एवं स्वास्थ्य.. ताम्रध्वज साहू को गृह ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,मोहम्मद अकबर को अल्पसंख्यक विकास और उच्च शिक्षा विभाग..अनिला भेड़िया को महिला एवं बालविकास विभाग..प्रेमसाय सिह को जल संसाधन एवं कृषि विभाग..रविन्द्र चौबे को लोकनिर्माण एवं संसदीय कार्य व विधि विभाग, जय सिह अग्रवाल को श्रम विभाग..शिव डहरिया को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग..कवासी लखमा को वन विभाग ..गुरु रुद्र कुमार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग..उमेश पटेल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग व स्कूल शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है..

इसके अलावा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने राजस्व ,खनिज और ऊर्जा विभाग अपने पास रख सकते है..