कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का दावा करने वाले रमन सिंह को जनता ने दिया करारा जवाब : कांग्रेस

रायपुर 04 जनवरी 2015
 प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री भूपेष बघेल एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टी.एस. सिंहदेव ने नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर पुनः विष्वास जताने पर राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा है कि राज्य की जनता ने प्रदेष की राजधानी सहित अधिकांष नगरीय निकायों में कांग्रेस को विजय दिलाई है। नेता द्वय ने कहा कि, प्रदेष भाजपा सरकार के मुखिया डाॅ. रमन ंिसह के घमंड एवं दंभ को प्रदेष की जनता ने नकार दिया है। षुरू से ही डाॅ. रमन सिंह अपने षडयंत्रों एवं कुचक्रों से प्रदेष में विपक्ष को समाप्त करने के लिए प्रयत्नषील है। प्रदेष भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए नरसंहार, हत्याएं, बलात्कार, घोटालों एवं भ्रष्टाचार को विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य एवं देष की जनता के समक्ष लाये जाने से विचलित डाॅ. रमन सिंह कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हमले कराने से भी नहीं चूके। इसके बाद भी वे कांग्रेस पार्टी को जड़ से समाप्त करने का भरसक प्रयास करते रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सरकारी मषीनरी का भी दुरूपयोग किया। इन सबके बावजूद प्रदेष की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर अहंकार से लबरेज डाॅ. रमन सिंह एवं उनकी दमनकारी नीतियों को नकार दिया है। नेता द्वय ने आगे कहा कि झूठे वादे, खोखले दावे एवं पैसे के दम पर चुनाव जीतने का सपना देखने वाले डाॅ. रमन सिंह ने जनता के राषन, मिट्टी तेल, प्रदेष के मेहनतकष किसानों का धान का बोनस, षासकीय कर्मचारियों के हितों की अनदेखी है। डाॅ. रमन के षासनकाल में प्रदेष का हर व्यक्ति कर्जदार ही हुआ है, जिसका अहसास अब प्रदेष की जनता को हुआ है। प्रदेष की जनता भय, भूख एवं भ्रष्टाचार के कारण परेषान है। प्रदेष में खाद से लेकर दवाएं तक नकली बिक रही है और इन सबको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। नेता द्वय ने आगे विष्वास व्यक्त किया कि, प्रदेष की जनता आगे आने वाले पंचायत चुनाव में भी डाॅ. रमन सिंह को आईना दिखाएगी एवं विपक्ष को नेस्तनाबूत करने की डाॅ. रमन सिंह की फासिस्टवादी सोच और कार्यषैली का माकूल जवाब देगी । नेता द्वय ने कांग्रेस पार्टी के षानदार प्रदर्षन पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयास एवं सामूहिक जिम्मेदारी के एहसास से ही कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव में षानदार प्रदर्षन किया है। नेता द्वय ने पार्टी के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं से यह भी आव्हान किया कि, इस चुनाव की सफलता के माध्यम से जनता ने जो विष्वास कांग्रेस पार्टी पर दिखाया है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास पार्टी को करना है। आगे भी जनता के हर सुख-दुःख व समस्या में पार्टी को उनके साथ खड़े रहकर हमें छत्तीसगढ़ मेें पूरी तरह से जनता का विष्वास जीतना है।