बारातियों के साथ DJ के धुन में नाचते हुए अचानक जमीन पर लुढ़क गया युवक, तुरंत मौत…

Young Man Died While Dancing To The Tune of DJ In Janjgir-Champa: बारात में डांस करने के दौरान एक युवक की मौत हो गया। युवक डांस करते करते अचानक जमीन पर गिर गया। जिससे बेहोशी के हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला अकलतरा थाना इलाका का हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम देवलाल साहू जो सक्ती जिले के रहने वाला हैं। वो जांजगीर के रसेड़ा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। यहां जर्वे नामक गांव से बारात आया था। बरात के साथ डीजे भी लाया गया था। इसी डीजे के धुन में बारातियों के साथ देवलाल साहू भी डांस कर रहा था। इसी दौरान डांस करते हुए हुए अचानक जमीन पर लुढ़क गए। आनन-फानन में अकलतरा के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


फिलहाल, घटना की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। युवक की मौत कैसे हुई। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया हैं।