सरगुज़ा : लॉकडाउन के बाद पहली बार इतने कम केस… एक्टिव मरीज़ों की संख्या भी घटी… पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

अम्बिकापुर… सरगुज़ा में अब कोरोना संक्रमण खत्म होने की कगार पर है। लगभग तीन महीने बाद एक दिन में 20 से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 411 हो गयी है। जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन पर इलाज़ चल रहा है।

सोमवार को अम्बिकापुर से 7, बतौली 1, लखनपुर 1, लुंड्रा 2, मैनपाट 0, सीतापुर 5 और उदयपुर से 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जिलेभर से अब तक 32574 केस दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें से 31916 रिकवर्ड हो चुके हैं। अब तक 247 की मौत हुई है।

ज़िले में सबसे ज्यादा कोरोना केस अम्बिकापुर ब्लॉक से दर्ज किए गए हैं। यहां से अब तक 19828 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं बतौली से 1422, लखनपुर 2542, लुंड्रा 2604, मैनपाट 1792, उदयपुर 1498, सीतापुर से 2888 संक्रमित मिल चुके हैं।

img 20210615 wa00031386231924439817520