उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व हुआ संपन्न.. 36 घंटे व्रत के बाद महिलाओं ने किया पारन..

अम्बिकापुर। शहर मे गाजे-बाजे के साथ जलाशयों के किनारे जगह- जगह पर छठ व्रती महिलाओं ने उगते हुए सुर्य भगवान के इंतजार में भोर से ही जल में खडें होकर अर्घ्य देकर व्रत पुर्ण किया।

सूर्योपासना के महापर्व को लेकर क्षेत्र के समस्त छठघाटों पर श्रद्धालुओं में उत्साह व उमंग का माहौल देखने को मिला।

चार दिवसीय छठ पर्व आज समापन हुआ। 36 घंटे से छठ व्रत व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारन किया।