सरगुज़ा : युंका के प्रदेश प्रवक्ता बने ऋषिराज

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय).. युंका के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी०वी० श्रीनिवासन की अनुशंसा पर युंका प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी ने ऋषिराज सिंह को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

विकास खँड मैनपाट के सुदूर गाँव उडुमकेला निवासी ऋषिराज सिंह एक किसान परिवार से आते है और इससे पूर्व भी उन्होंने युंका में कई जिम्मेदार पदों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है।

अपने कर्तव्यपरायणता के कारण युंका के प्रदेश प्रवक्ता बने ऋषिराज ने इसके लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, जनपद उपाध्यक्ष सीतापुर शैलेष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल का आभार व्यक्त किया है।