AMBIKAPUR CRIME NEWS : झारखंड से अम्बिकापुर कमाने आया था युवक…. पत्थर से सिर कुचलकर की गयी हत्या… एक गुनहगार पकड़ाया…. दूसरे की तलाश जारी

अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस को वर्ष 2020 में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हाथ लगी है। अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले में दो आरोपियों की पहचान की है। जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी की खोजबीन जारी है।

दरअसल, वर्ष 2020 में अम्बिकापुर शहर के बधियाचूआ पहाड़ के पास पुलिस को एक अज्ञात लाश मिली थी। जिसका सर पत्थरों से कुचल दिया गया था। सर पत्थरों से कुचलने के कारण उसकी शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी खोजबीन और प्रचार के बाद मृतक की पहचान आजाद अंसारी जिला पलामू झारखंड के रूप में की गई। वही पुलिस ने मृतक के भाई की डीएनए सैंपल प्रिजर्व कर प्ररीक्षण के लिए भेजा गया था। प्ररीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात लाश की पहचान आजाद अंसारी के रूप में पुष्टि हुई। अज्ञात लाश की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक आजाद अंसारी दो अन्य लोगों के साथ अम्बिकापुर मजदूरी का काम करने गया हुआ था।

वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए सरगुजा पुलिस को चार से पांच बार टीम बनाकर बिहार, झारखंड, हैदराबाद के कई स्थानों में छापेमारी करनी पड़ी। आखिरकार सरगुजा पुलिस ने आरोपी इमामुदिन अंसारी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी से पूछताछ पर पता चला कि दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद था। जिसकी वजह से आरोपी ने मृतक की हत्या की। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। वहीं आरोपी इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राहुल तिवारी, सउनि प्रमोद पाण्डेय, सउनि डाकेश्वर सिंह, आर० जयदीप सिंह, विकास सिंह, कुन्दन सिंह, सत्येन्द्र दुबे, अरविंद उपाध्याय, संजीव चौबे, राहुल सिंह, राकेश शर्मा, शिवकुमार राजवाडे म०आर० सरला टोप्पो शामिल रहे।