मैनपाट मे 31 से होने वाले कार्निवाल का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा…

तीसरे साल भी आयोजन.. तैयारियो के लिए पंहुचे, कलेक्टर और एसपी, MAINPATH ...
MAINPATH ...
मैनपाट कार्निवाल का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक
कलेक्टर एवं एसपी ने मैनपाट में लिया तैयारियों का जायजा
विभिन्न स्थानो मे जलाए जाएगे अलाव..
अम्बिकापुर 27 जनवरी 2014
सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय मैनपाट कार्निवाल का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरराज पी. ने आज मैनपाट मोटल में तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि मैनपाट कार्निवाल में इस वर्ष स्थानीय लोक संस्कृति एवं लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ संगीत, नृत्य, कामेडी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कलाकारों के प्रदर्शन को उचित स्थान मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के कार्यक्रम आयोजन की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। एडवंचर स्पोर्टस का आयोजन कार्निवाल का मुख्य आकर्षण होगा। इनमें एटीव्ही, रिर्वर क्रांसिंग, MAINPATH 2पैरासिलिंग और पैराग्लायडिंग शामिल हैं। साथ ही डबल साईकिल रेस, टू व्हीलर, फोर व्हीलर रैली, स्टंट बाईक, पतंग प्रतियोगिता, फैशन शो, बाडी बिल्डिंग इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 
कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना ने बताया कि कार्निवाल का आयोजन स्थानीय मैनपाट कार्निवाल समिति के माध्यम से होगा तथा यह समिति स्थायी रूप से प्रति वर्ष कार्निवाल का आयोजन करेगी। उन्होंने रूप रेखा के संबंध में जानकारी दी कि मैनपाट में आने वाले पर्यटकों और आमजनों के लिए बेहतर खान-पान सहित मनोरंजन की समुचित व्यवस्था के लिए फूड जोन की स्थापना की जा रही है। मैनपाट में अस्थायी बार की भी व्यवस्था होगी। यह बार आयोजन स्थल से समुचित दूरी पर स्थापित किया जाएगा, जिससे अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने मैनपाट कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। कानिर्वाल के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आदिवासी  डाँ. ललित शुक्ला को नियुक्त किया गया है।
बेहतर होंगी सुविधाएं
कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष विगत वर्ष से भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्थानीय नागरिकों एवं सैलानियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। अम्बिकापुर के कलाकेन्द्र से मैनपाट के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। फूड जोन के साथ ही दाल भात केन्द्र की स्थापना भी की जाएगी। पार्किंग की जिम्मेदारी स्थानीय ग्राम पंचायत की होगी। टू-व्हीलर्स के लिए 10 रूपए तथा फोर-व्हीलर्स के लिए 20 रूपए प्रति गाड़ी शुल्क निर्धारित की गई है। जिसे ग्राम पंचायत वसूल करेगी। नागरिकों की सुविधा के लिए एक नागरिक सूचना केन्द्र भी स्थापित की जाएगी। जहां पर मैनपाट व उससे संबंधित प्वांइट्स के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी। स्ट्रीट लाईट की समुचित व्यवस्था की जा रही है। MAINPATH 3
प्रायोजक आमंत्रित
मैनपाट कार्निवाल में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रायोजक आमंत्रित किए गए हैं। फूड जोन के लिए निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। केटरिंग व होटल व्यवसायियों को भी अधिक से अधिक स्टाल लगाने आमंत्रित किया गया है। इस हेतु पर्यटन अधिकारी श्री सौरभ वर्मा के मोबाईल नम्बर 9300208677 से सम्पर्क किया जा सकता है। 
स्टेज व पण्डाल की तैयारी को अंतिम रूप
कार्निवाल को यादगार बनाने के लिए इस बार भव्य स्टेज व डोम का निर्माण किया जा रहा है। स्टेज लगभग 20 ग् 56 वर्ग फीट तथा डोम 90 ग् 150 वर्ग फीट का होगा। जिसमें लगभग 3000 कुर्सियां लगेंगी। इसके अलावा विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टाल भी लगाए जाएंगे। लोगों को ठंड से राहत देने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। तैयारी बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर श्री ज्योतिप्रकाश कुजूर, तहसीलदार श्री शंकरलाल सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पिछले वर्ष क्या क्या हुआ कार्निवाल मे .. https://fatafatnews.com/?p=1935