मुख्यमंत्री आज कांकेर के दौरे पर

 

   रायपुर, 27 जनवरी 2014

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 28 जनवरी को कांकेर के दौरे पर जाएंगे। डॉ. सिंह सवेरे 11 बजे स्थानीय पुलिस परेड मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.40 बजे कांकेर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री  वहां दोपहर 11.40 बजे से 12.40 बजे तक जंगलवार कॉलेज के मुख्य भवन का लोकार्पण और नए  भवन का अवलोकन करेंगे।  डॉ. सिंह इसके बाद 12.45 बजे से 1.45 बजे तक सिंगारभाट में आयोजित आमसभा में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे कांकेर से रवाना होकर 3.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।