BJP प्रदेशाध्यक्ष का छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला… भूमि और रेत माफियाओं को लेकर कही ये बात…..

अम्बिकापुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सरगुजा संभाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर के सर्किट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला।

विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार में यूरिया की किल्लत सरगुजा व रायगढ़ में बनी हुई है। केंद्र सरकार के द्वारा जितना भी यूरिया छत्तीसगढ़ को दिया जाता था। भारत सरकार ने वह यूरिया छत्तीसगढ़ को दे दिया है। छत्तीसगढ़ में यूरिया को लेकर कालाबाजारी भी जोरों पर है जिसके कारण किसान महंगे दामों पर यूरिया खाद लेने के लिए विवश हो रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साए ने भू-माफिया व रेत माफियाओं को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। भू-माफिया रेत माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। धमतरी में भी रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बात करने वाले भाजपा नेताओं के ऊपर जबरन कार्यवाही कराई जा रही थी। जिससे यह साफ होता है कि छत्तीसगढ़ में रेत माफिया और भू माफियाओं का ही राज बना हुआ है।