Ambikapur News: प्रेमी ने प्रेमिका की सर दीवाल में मारकर की हत्या, हत्या के चंद घंटों बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Ambikapur News. सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हत्या की वारदात सामने आई हैं। जहां एक प्रेमी ने प्रमिका को मौत के घाट उतार दिया हैं। घटना ग्राम पेटला की हैं। पुलिस के अनुसार मनीषा पैकरा सोमवार की शाम से घर से लापता थी। युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बुधवार को सीतापुर थाने में दर्ज कराई।

थाना में सूचना कराने के कुछ समय बाद सीतापुर पुलिस को सूचना मिली कि अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव खंडहर नुमा घर में मिला हैं। सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि, यवती का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले मनोज यादव नाम के युवक से चल रहा था। वही पुलिस ने शक के आधार पर जब प्रेमी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो आरोपी ने युवती के हत्या करने का गुनाह स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस इस हत्या के गुथी को 24 घण्टे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में पेश किया है।

मृतक के परिजन चंदेश्वर पैकरा ने बताया कि, सोमवार को शाम तकरीबन 7 बजे बाजार गई हुई थी। घर आने के बाद फिर बाजार की ओर जा रही थी। इसी बीच रोड से ही गायब हो गई। इसके बाद आस-पास के पूरा तलाश किए, नहीं पता चला। इसकी बाद बुधवार को सीतापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे बताया कि, स्कूली बच्चों ने लाश के बारे बताया। लड़की की मानसिक स्थिति भी थोड़ा कमजोर थी। लड़की की मृत्यु पर उन्होंने कहा वो खुदकुशी नहीं कर सकती थी उसे मर्डर किया गया हैं।

इस घटना के संबंध में सरगुजा के एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम पेटला पड़ता हैं। जहां उनकी गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखाने आए हुए थे उसी बीच पता चला कि, सहकारी बैंक के पीछे एक लड़की का शव पड़ा हैं। बाद में इसके बारे में जानकारी प्राप्त हुआ की जिसके लिए रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे उन्हीं के लड़की हैं..और उनकी पहचान मनीषा के रूप में हुई। तो तत्काल हमारी टीम एवं डॉग स्पॉट की टीम मौके पर पहुंचा। बॉडी को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह पता चला कि, बॉडी के सर पर चोट के निशान हैं। इसे समझ आया कि, मृत्यु नहीं हत्या हुई हैं। तुरंत इस आधार पर इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया। इन्वेस्टिगेशन में ये पता चला कि, यह सोमवार शाम को गायब हुई थी, उसके बाद घर वाले पता तलाश कर रहे थे। पूछताछ में मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर लकड़ी के पड़ोस में उनकी चाचा के घर में रहने वाले मनोज यादव हैं। उक्त युवक को शंका के आधार पर पकड़ा गाय और पूछताछ किया गया तो युवक ने लड़की की हत्या करना स्वीकार किया। इस आधार पर सीतापुर थाना में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं और उसे पूछताछ पर पता चला कि, दोनों के बीच दोस्ती थी और उस दिन भी दोनों मिले थे। इस दौरान किसी बात पर कहासूनी हो गया इसके बाद आरोपी ने लड़की की सर को दीवार में मारा जिससे उसकी मौत हो गया। इस आधार पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।