सुरगुजा में अब तक 598.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, जानें औसत वर्षा से कितनी प्रतिशत कम …

अम्बिकापुर:- जिले में 5 अक्टूबर 2022 तक 598.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है,जबकि औसत बारिश का आंकड़ा 875.2 से 1000 मिमी होती है। इस प्रतिशत में देखें तो क़रीब 30 फ़ीसदी कम वर्षा हुई हैं। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 5 अक्टूबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 774.7 मिलीमीटर, दरिमा में 458.6 मिमी, लुण्ड्रा में 526.1 मिमी, सीतापुर में 605.9 मिमी, लखनपुर में 605.2 मिमी, उदयपुर में 574.1 मिमी, बतौली में 508.2 मिमी एवं मैनपाट में 734.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।

वही 5 अक्टूबर 2022 को तहसील अम्बिकापुर में 7.8 मिलीमीटर, दरिमा में 6.8 मिमी, लुण्ड्रा में 5.3 मिमी, सीतापुर में 6.5 मिमी, लखनपुर में 11.3 मिमी, उदयपुर में 16.9 मिमी, बतौली में 3 मिमी एवं मैनपाट में 4.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस तरह इस दिन जिले में 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।