Surguja News: हड़ताल के तीसरे दिन गरजे शिक्षक संघ के अध्यक्ष, कहा- सरकार हमारी माँग नही मानती है तो हम सरकार की चूले हिला देंगे



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: महंगाई एवं गृहभाड़ा भत्ते की माँग को लेकर पाँच दिवसीय हड़ताल को तीसरे दिन अपना समर्थन देने पहुँचे शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि प्रदेश का अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षक सरकार से महंगाई एवं गृहभाड़ा भत्ता के रूप में भीख नही अपना हक माँग रहे है। इससे पहले भी इस माँग को लेकर हमने समय समय पर सरकार को अवगत कराया था। जिस पर सरकार ने गंभीरता से विचार करने के बाद इसे लागू करने का आश्वासन दिया था। आज साल भर होने को है सरकार ने इस पर कोई विचार नही किया। जिससे मजबूर होकर प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी एवं शिक्षकों ने आंदोलन का रुख किया। बहरहाल यह हड़ताल पाँच दिनों का है। इस दौरान अगर सरकार हमारी दो सूत्रीय मांगों को नही मानती है तो हम संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार की चूले हिला देंगे।

हड़ताल को संबोधित करते हुए शिवभरोष बेक, बालगोविंद गुप्ता एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित कर कहा कि अभी तो ये अँगड़ाई है। अगर सरकार हमारी दो सूत्रीय मांगों को नही मानती है तो हम अपनी माँगो के समर्थन में लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार है। कार्यक्रम का संचालन उमेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जे एल सिदार, तिलक राम, के गुप्ता, रविंद्र तिवारी, अंजनी शाह, तजम्मुल हसन, पी एल टांडिया, राजेश गुप्ता, सी एल चौधरी, अंबिकापुर से सतीश तिवारी, मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे।