Surguja News : सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने उदयपुर रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

क्रांति रावत, उदयपुर। रविवार को सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह रात 8:30 बजे करीब रेस्ट हाउस उदयपुर पहुंची इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह एवं भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कुशल क्षेम पूछा उनकी समस्याओं को सुना तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया आगामी चुनाव को लेकर भी इनके द्वारा चर्चा किया गया।

पार्टी के नेताओं से चर्चा के बाद 18 नवंबर 2021 को युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है इस दिन केंद्रीय राज्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उदयपुर में मौजूद रहेंगी। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रात 10:00 बजे करीब सरगुजा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह के यहां मातृत्व शोक कार्यक्रम में जाने के लिए रवाना हुई।

इस दौरान रेस्ट हाउस में भाजपा महामंत्री प्रबोध सिंह संतोष जायसवाल चंद्रबसू यादव वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ यादव, पप्पू कश्यप, बुधमोहन, मनिदास, रोहिदास, युवा मोर्चा अध्यक्ष लखन यादव, शुभम भदौरिया, लवकेश राजवाड़े, नवीन दास, सलका उप सरपंच महिपाल सिंह, विक्रम सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।