कलेक्टर श्री आर प्रसन्ना के तबादले पर बास्केटबाल संघ ने आयोजित किया भावभीनी विदाई एंव सम्मान सामारोह..

COLLECTOR R.PRSANNA
COLLECTOR R.PRSANNA

अम्बिकापुर- सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ ने स्थानिय गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबाल मैदान मे कलेक्टर श्री आर प्रसन्ना के स्थानांतरण के बाद उनके सम्मान मे भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आर प्रसन्ना के साथ, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री ललित शुक्ला, संघ के संरक्षक प्रकाश राय ,विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, और बास्केटबाल संघ के खिलाडी मौजूद थे।

Surguja Basketball Association
Surguja Basketball Association

कलेक्टर श्री आर प्रसन्ना के सम्मान और विदाई सामारोह के दौरान संघ के उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने बास्केटबाल संघ के लिए कलेक्टर साहब के द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान का बखान करते हुए,, कहा कि कलेक्टर साहब के आने के पहले बास्केटबाल संघ महज एक मैदान के लिए दर दर भटक रहा था। लेकिन कलेक्टर महोदय के आने के बाद ना केवल बास्केटबाल संघ को बल्कि सभी संघो को खेल गतिविधियां संचालित करने के लिए सर्वसुविधा युक्त मैदान मिल गया है। साथ ही बास्केटबाल को हर आयोजन मे आर्थिक मदद दिलाने के लिए हर संभव प्रयास भी किया है।

संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे कलेक्टर श्री प्रसन्ना ने अपने उद्बोधन  मे संघ के सचिव राजेश प्रताप सिंह, उनके पदाधिकारियो औऱ खिलाडियो को इस आयोजन और सक्रिय खेल गतिविधियो के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही श्री प्रसन्ना ने बास्केटबाल संघ के होनहार खिलाडियो को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा मै कही भी रहूं अंबिकापुर की खेल गतिविधियो के लिए जिस स्तर का प्रयास हो सकेगा करुंगा। इतना ही नही कलेक्टर महोदय ने खेल के विकास मे अपनी अद्दितीय भूमिका और बास्केटबाल संघ द्वारा उनकी तारीफ मे कहे गए शब्दो पर विराम लगाके हुए कहा कि जिले मे खेल गतिविधियो के लिए मै सिर्फ एक माध्यम रहा हूं, बांकी काम तो संघ के पदाधिकारियो और आर्थिक मदद करने वाले दानदाताओ ने किया है।

कलेक्टर श्री प्रसन्ना के भावभीनी उद्बोधन के बाद बास्केटबाल संघ के पदाधिकारियो ने सबसे पहले संयुक्त रुप से कलेक्टर श्री आर

Surguja Basketball ASSOCIATION,COLLECTOR R.PRSANNA,
Collector R.Prsanna with Surguja Basketball Association

प्रसन्ना को यादगार स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिसके बाद संघ के अध्यक्ष शशि सिंह और सचिव राजेश प्रताप सिंह ने स्मृति के रुप मे कलेक्टर को लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा भेंट की, और स्मृति चिन्ह की अंतिम कडी मे संघ के सचिव राजेश प्रताप सिंह ने दक्षिण भारतीय परंपरा मे भी कलेक्टर श्री प्रसन्ना का सम्मान करते हुए उनको शाल भेंट की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल संघो से आए पदाधिकारियो ने भी कलेक्टर को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।

कलेक्टर श्री आर प्रसन्ना के विदाई और सम्मान सामारोह मे संघ के अध्यक्ष शशि सिंह, सचिव राजेश प्रताप सिंह, सचिन त्रिपाठी, धनेश प्रताप सिंह, महादेव सोनी, दीपक सोनी, विजय सिंह ,राजेश गुप्ता, सतीश कश्यप,नितीन त्रिपाठी, सुनैना जायसवाल,श्यामा तिवारी, के साथ ही आईडीबीआई बैंक के प्रबंघक भी शामिल हुए।

 

अपने विदाई सामारोह मे कलेक्टर आर प्रसन्ना ने अपने भावो को कैसे प्रकट किया सुनने के लिए क्लिक करे.. http://youtu.be/Lc5g27uTIJo