बारिश से प्रभावित बस्ती मे पंहुचा कांग्रेस का दल….. हर संभव मदद का आश्वासन

अम्बिकापुर

 

नगर निगम क्षेत्र के गंगापुर में नाले से लगे खेतों में बसे लोगों के लिये मुसिबत बनी बरसात से प्रभावित लोगों के बीच नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसीयों ने क्षेत्र का दौरा किया। नाला से लगे घरों में पानी भरने से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने मिलकर उनसे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी लें, जल्द से जल्द घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपिल की। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने निगम द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह लोगों से किया।CONGRESS 3CONGRESS 2

 

 

प्रभावितों से चर्चा उपरांत मौके पर पहुंचे एसडीएम व आयुक्त नगर निगम से मुलाकात कर जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने जल्द से जल्द पोकलेन व जेसीबी की व्यवस्था करा नाले को काट कर पानी खाली कराने का सुझाव दिया। फिलहाल बरसात को देखते हुए प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर उचित सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव भी कांग्रेसी नेताओं ने दिया। निगम के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से नहर काटने में असमर्थता दर्शाने पर कांग्रेसी नेताओं सहित आम लोगों ने जिला प्रशासन से प्रायवेट पोकलेन मशीन की व्यवस्था कर गरीबों द्वारा जीवन की गाढ़ी कमाई से बनाये गये घरों को बचाने का आग्रह किया है।

 

मौके का दौरा कर जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने वर्तमान वस्तुस्थिति से नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को अवगत कराया गया। इस दौरान वेद प्रकाश शर्मा, प्रमोद चैधरी, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, निरंजन राय, सरपंच बालकेश्वर तिर्की, सोनु यादव, श्रवण दत्ता, अमीत राय, जिला प्रशासन व नगर निगम के कर्मचारी तथा भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।