अम्बिकापुर- नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव ने तेज किया लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार..

अम्बिकापुर

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर विधानसभा के जजावल व भटगांव विधानसभा के मंजीरा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने आमजनों से मुलाकात कर चुनावी सभा आरंभ की।

दोपहर 3 बजे हेलीकाप्टर के द्वारा उन्होंने पीजी काँलेज ग्राउण्ड से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की, इस दौरान प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जजावल दौरे हेतु नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के साथ पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम व ब्लाँक कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा पीजी काँलेज ग्राउण्ड स्थित अस्थायी हेलीपेड से रवाना हुए। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवान ने सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत हेतु T.S.SINGH DEVआमसभाओं को सम्बोधित करने रवाना हो रहे नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेताओं को आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव ने जजावल में सभा को सम्बोधित की तथा मंजीरा में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, रसीद पेंटर, राजू अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह धंजल उपस्थित रहे।

26 मार्च को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, विधायक सामरी डाँ. प्रितम राम, विधायक लुण्ड्रा चिंतामणी महाराज, विधायक बृहस्पति सिंह एवं जिलाध्यक्ष बलरामपुर महेश्वर पैकरा सुबह 11 बजे अम्बिकापुर से प्रस्तान कर, 11.30 बजे मनोहरपुर , 12.30 बजे भरतपुर, 1.30 बजे सामरी,  2.30 बजे बलरामपुर व 3.30 बजे सनावल में सभा को सम्बोधित करेंगे।