अम्बिकापुर से रायगढ़ जाने वाले नेशनल हाइवे पर लगा जाम, 1 किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतारें

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर से रायगढ़ जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। अभी चेन्द्रा के पास मुख्य मार्ग पर 1 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया है।

दरअसल सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। जिनका मरम्मत कार्य चल रहा है.. और इसकी वजह से सड़क में सैकड़ों वाहन फंसने से जाम लग गया है। हालांकि रिपेयरिंग के साथ सड़क पर जाम खुलवाने के लिए मरम्मत एजेंसी की टीम लगी हुई है।

गौरतलब है अम्बिकापुर से रायगढ़ जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का निर्माण कार्य चल रहा है। जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। इस वजह से हमेशा इस मार्ग पर जाम जैसे हालात उत्पन्न हो जाते है।