तुर्की में आये भूकंप से अब तक 8000 मौतें, बचाव कार्य जारी

Fatafat News desk: तुर्की में विनाशकारी भूकंप से सब कुछ तबाह हो गया हैं। भूकंप से मरने वालों की संख्या 8 हजार के करीब पहुँच गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि मलबे में और भी लोग दबे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी हैं। मौतों का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुँच सकता हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक भूकंप के अधिक ताकतवर होने के चलते ऐसा हुआ हैं।

भूकंप का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों ने बताया अरेबियन टेक्टोनिक प्लेट के उत्तर की ओर खिसकने के चलते यह प्रलयकारी भूकंप आया। तुर्की भूकंप के प्रति संवेदनशील हैं। क्योंकि यह एक ऐसे प्रमुख फॉल्टलाइन पर स्थित है जो एनाटोलियन प्लेट, अरेबियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट से जुड़ा हुआ हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार एनाटोलियन प्लेट और अरेबियन प्लेट के बीच फॉल्ट का करीब 225 किमी का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इटली के भूकंप विज्ञानी डॉक्टर कार्लो डोग्लियोनी का कहना हैं कि उन्होंने कहा कि अरेबियन प्लेट उत्तर-पूर्व-दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगभग तीन मीटर तक खिसक गई। भूकंप के बाद तुर्की ‘सीरिया की तुलना में पांच से छह मीटर’ तक खिसक सकता था। हालांकि उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक डेटा के आधार पर कहा जा रहा हैं। आने वाले कुछ दिनों में और ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।