छत्तीसगढ के नेता प्रतिपक्ष रविन्द चौबे की हार.. देखिए क्या रहे परिणाम।

रायपुर

छत्तीसगढ के नेता प्रतिपक्ष की जीत कभी नही होती है, इसी परपाटी की पालन करवाया है, साजा विधानसभा की जनता ने। यंहा से लगातार विधायक चुने जाने वाले चौबे परिवार को साजा की अपनी परंपरागत सीट से हार का मुंह देखना पडा है, चौबे परिवार के सदस्य रविन्द चौबे ना केवल साजा सीट से विधायक चुने जाते थे, बल्कि पिछले पंचवर्षीय मे कांग्रेस ने उन्हे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन विधानसभा मे अपनी जिम्मेदारी की निर्वहन बेहतर ढंग से करने वाले नेता प्रतिपक्ष को क्षेत्र की जनता ने नकार दिया । और उनको भाजपा के लाभ चंद्र बाफना ने 6620 मतो से परास्त किया है। गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा नतीजो मे जंहा क्षेत्र के 81,707 मतदाताओ ने ङाजपा और लाभचंद्र  बाफना पर भरोसा दिखाया है। वही कांग्रेस के प्रत्याशी रविन्द्र चौबे को मात्र 72,087 लोगो ने ही पंसद किया है।

 

प्रत्याशी का नाम पार्टी मत
लाभचन्द बाफना भारतीय जनता पार्टी 81707
रविन्द्र चौबे इंडियन नेशनल कांग्रेस 72087
इनमें से कोई नहीं NOTA 4529
जय प्रकाश सिंह निर्दलीय 2403
रामकुमार साहू छत्तीसगढ स्वाभिमान मंच 1814
होम लाल मैरिषा बहुजन समाज पार्टी 1324
किशन लाल कुर्रे निर्दलीय 889
अशोक तांदुलकर निर्दलीय 333
राजमहंत सत्यनारायण सोनवानी भारतीय बहुजन पार्टी 323