करवा चौथ से एक दिन पहले पति की हैवानियत…. पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला… जब तक सांस नहीं रुकी तब तक जुल्म करता रहा…..

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला.. हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया.. वह भोपाल से भागने की फिराक में था.. पुलिस ने जाल बिछाकर उसे भोपाल स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.. घटना अशोका गार्डन थाना इलाके की शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है…

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर अशोका गार्डन पुलिस को सूचना मिली कि गीता नगर कोलुआं में चंदन सिंह ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी प्रियंका की डंडे मार-मार कर हत्या कर दी है.. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव बरामद किया.. पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन आरोपी चंदन का कहीं पता नहीं चला… उसके बाद सभी पुलिस थानों और खबरियों को आरोपी का हुलिया और घटना की सूचना दी गई.. कुछ घंटों बाद पुलिस को पता चला कि चंदन भोपाल स्टेशन पर है और शहर छोड़कर भाग रहा है.. पुलिस ने तुरंत उसे भोपाल स्टेशन पर पकड़ लिया…

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच आए दिन घरेलू बातों पर जमकर झगड़ा होता था.. आरोपी चंदन शराब पीकर घर आता और पत्नी के साथ मारपीट करता था.. पत्नी प्रियंका भी अपने चार बच्चों की खातिर पति के जुल्म सहती थी.. उसने कभी पति की शिकायत किसी से नहीं की… चंदन मजदूरी कर जैसे-तैसे गुजारा करता था.. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार को तड़के तीन बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ.. चंदन ने डंडा लेकर प्रियंका को मारना शुरू किया तो रुका नहीं.. मरने तक उसे मारता रहा….

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति ने जब पत्नी को मारना शुरू किया तो शोर सुनकर बच्चे जाग गए.. बच्चे रो-रोकर पिता से मां को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह नहीं रुका… चंदन सिंह बिहार का रहने वाला है.. हत्या के बाद वह यह कहते हुए भाग गया कि बिहार की गाड़ी पकड़कर फरार हो जाएगा….