Congress List: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, इन 3 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित, जानिए किसे मिला टिकट

भोपाल. Congress Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के 3 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ग्वालियर से प्रवीन पटाक, मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार और खंडवा से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि श्योपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने सत्यपाल सिंह सिकरवार ऊर्फ नीटू को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 2020 में उन्हें निष्कासित कर दिया था। सत्यपाल सिंह सिकरवार सुमावली विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।

ग्वालियर से कांग्रेस ने युवा चेहरा प्रवीण पाठक को उम्मीदवार बनाया है। 2018 से 2023 तक ग्वालियर दक्षिण सीट से वे MLA रहे। 2018 में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को हराकर पहली बार एमएलए बने थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में नारायण सिंह कुशवाहा से 2300 वोट से चुनाव हार गए थे। प्रवीण पाठक कांग्रेस के बड़े युवा ब्राह्मण नेता माने जाते हैं। युवा कार्यकर्ताओं के बीच वे काफी फेमस हैं।

इन्हें भी पढ़िए –CG-नदी में नहाने गए बालक की डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

छत्तीसगढ़ में घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7.86 लाख रूपये की ये चीजें सीज; जानिए कहां चल रहा था ये गंदा काम

जल्‍द आप करा सकेंगे UPI के जरिए पैसे जमा, नगदी जमा कराने नहीं जाना होगा बैंक, RBI ने किया बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानें- क्या है 5 न्याय, 25 गारंटी… इस Link से डाउनलोड करिए घोषणा पत्र का PDF