नये साल में समृद्ध और शक्तिशाली मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें..

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ

भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 31, 2013, 18:00 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना करते हुए कहा कि सरकार और समुदाय के परस्पर सहयोग से प्रदेश में समग्र विकास के नये क्षितिज खुलेंगें।

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक लोक-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित करने वाला प्रदेश है। प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाना है। इसके लिये हर नागरिक का योगदान अमूल्य है। नये संकल्पों, नई आशाओं और भरपूर आत्मविश्वास के साथ हर नागरिक आगे बढ़े। सामूहिक प्रयासों से ही नया मध्यप्रदेश बनेगा।

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वस्थ, सुंदर और समृद्ध बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नव वर्ष में प्रदेश को समृद्ध और शक्तिशाली प्रदेश बनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।