श्री एम.के सपरा को वन विकास निगम का प्रभार..

भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 31, 2013, 18:09 IST

राज्य शासन ने श्री . सपरा, अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम, भोपाल को अपने कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम का कार्य भी सम्पादित करने को कहा है। श्री सपरा को यह प्रभार आज प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य वन विकास निगम श्री ए.एस. जोशी के 31 दिसम्बर, 2013 को सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप सौंपा गया है।