पर्यटन में क्रांतिकारी पहल की जायेगी

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 3, 2014, 21:22 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर तरफ पर्यटन की अपार संभावनायें हैं। देश-दुनिया को बताने के लिये पर्यटन की मार्केटिंग में क्रांतिकारी पहल की जरूरत है। उन्होंने कहा ‍कि नई पर्यटन नीति बना कर पर्यटक आकर्षण के केन्द्र विकसित किये जायें। साहसिक पर्यटन महोत्सव तथा प्रदेश के पर्यटन स्थलों को दुनिया भर में प्रचारित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि पर्यटन विकास के लिये जो भी किया जाय, प्रभावी हो। रस्म अदायगी नहीं।

बैठक में विभाग की ओर से बताया गया कि प्रदेश में पर्यटन के विविध गतिविधियों का कलैण्डर बनाकर विश्व व्यापी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

संस्कृति

श्री चौहान ने कहा कि निर्माण कार्यों के प्रारंभ के साथ ही उनकी पूर्णता की तिथि का निर्धारण किया जाय। कार्य समय-सीमा में पूर्ण होने चाहिये। राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने 100 दिवस कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंत तक 48 स्मारकों के संरक्षण का कार्य पूर्ण हो जायेगा। जबलपुर में कला संकाय निर्माण भी पूर्णता पर है। सभी संरक्षित 426 स्मारकों में नोटिस बोर्ड भी निर्धारित अवधि में लग जाएंगे।