11 पंडितों संग साध्वी प्रज्ञा पहुँची कलेक्ट्रेट.. भरा पर्चा!..

फ़टाफ़ट डेस्क…राजनैतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रही भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में है..प्रज्ञा ने आज शुभ मुहूर्त पर अपना डमी पर्चा भरा है..और कल वे रैली साथ अपना पर्चा दाखिल करेंगी.. इस दौरान उनके साथ मौजूद पंडितों ने मंत्रोच्चार भी किया…

दरअसल आज साध्वी प्रज्ञा ने बगैर बी फार्म के अपना पर्चा भरा है..ताकि कल वे बी फार्म के साथ अपना पर्चा भर सके..दिलचस्प बात तो यह है..की कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी प्रज्ञा आज 11 पंडितों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँची थी..इस दौरान उनके साथ एमपी भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे..

बता दे कि इन दिनों साध्वी प्रज्ञा शोसल मीडिया से लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है..साध्वी प्रज्ञा मीडिया में दिए गए बयानों को लेकर शुरू से चर्चा में बनी रही है..वही दूसरी ओर उनके बयानों को लेकर उनका विरोध भी हो रहा है..इसी बीच कांग्रेस अपने चुनावी सभाओं मे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कोसने का कोई मौका नही छोड़ रही है..ऐसे में यह चुनाव उनके लिए यह लोकसभा चुनाव एक कड़वा अनुभव भी साबित हो सकता है…