Breaking News: कलेक्टर ने सहायक शिक्षक (एलबी) के हेड मास्टर पद पर पदोन्नति आदेश किया निरस्त, कल शिक्षकों ने DEO कार्यालय के सामने किया था प्रदर्शन

Balrampur News: बलरामपुर जिले के 1180 सहायक शिक्षक (एलबी) के हेडमास्टर पद पदोन्नति आदेश को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने निरस्त कर दिया है। बता दें कि, जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे ने 14 अक्टूबर को शिक्षकों का पदोन्नति के बाद पदस्थापना आदेश जारी किया था। जिसके बाद आदेश में धांधली के आरोप लग रहे थे। इस मसले को लेकर कल शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय का घेराव किया था।

आदेश

Screenshot 2022 10 20 17 55 10 98 e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f

दरअसल, डीपीआई से प्राप्त निर्देशों की अवहेलना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे ने 1180 सहायक शिक्षक (एलबी) का प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नती आदेश जारी किया था। इसके साथ ही पदोन्नत शिक्षकों की नवीन पदस्थापना व्यक्तिगत तौर पर किया गया था। 14 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय पदोन्नति के आदेश जारी किए थे और जैसे ही शिक्षकों को पता चला कि पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना में शासन की गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए आदेश जारी किया गया है। इसके विरोध में पदोन्नत शिक्षकों ने ही विरोध शुरू कर दिया था।