मोटापे से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स..इन बीमारियों की भी नहीं सताएगी फिक्र

मोटापा गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इसकी वज़ह से बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जम जाता है। यह शरीर के वज़न को 20 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। दरअसल, इंसान मोटापे का शिकार तब होता है, जब उसका शरीर कैलोरी की ज़्यादा मात्रा ग्रहण करता है और उसका खर्च बेहद कम करता है। इसके अलावा अनियमित खान-पान और वंशानुगत वज़हों से भी मोटापा होता है।

मोटापे के अन्य कारण

शारीरिक गतिविधि की कमी

एंडेक्रिन फेक्टर

चोट या सदमे से

मोटापे से होने वाली बीमारियां

मोटे लोगों में कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने से आर्थोसोरोसिस (arthrosclerosis) का ख़तरा बढ़ जाता है। इसकी वज़ह से उनकी धमनियों की वॉल मोटी हो जाती है। उनमें वसा का जमाव होने लगता है। यह धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर और कोलोनरी आर्टरी डिज़ीज़ को निमंत्रण देता है। मोटे लोगों में डायबिटीज़ का ख़तरा भी काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा इन लोगों में ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्ट्रेट कैंसर, सर्विकल कैंसर होना आम बात है। मोटी महिलाओं में आम महिलाओं की तुलना सर्विकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और पित्ताशय कैंसर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। मोटापे से ग्रसित महिलाओं और पुरुषों में कोलन कैंसर होने की संभावना कई गुना रहती है। इसकी वज़ह से कूल्हों और घुटनों के जोड़ों पर दबाव पड़ता है। इंसान को उठने-बैठने में परेशानी होने लगती है।

अगली स्लाइड्स में क्लिक कीजिए और जानिए मोटापे में क्या करें और क्या न करें……