ये हैं 2016 के ट्रेंड में रहने वाले फूड और रेस्तरां

नये साल के अवसर पर हर कोई व्यंजनों में कुछ न कुछ नया ढूंढता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं 2016 में ट्रेंड में रहने वाले कुछ फूड और रेस्तरां,के बारे में जहां आपको खाने के स्वाद के साथ-साथ कई नए प्रकार के व्यंजनों की वैरायटी मिलेगी।

2%281051%29

मिर्च-मसाले के साथ खट्टा-मीठा यानी टैंजी ज्यादा पसंद किया जाएगा। नीबू के साथ डिशेस पेयर की जाएंगी और साऊथ ईस्ट एशियन सॉस के साथ चिली, राइस विनेगर और गार्लिक का कॉम्बिनेशन बनेगा। सब्जियों में हम अब टिपिंग पॉइंट पर हैं। 2016 में एनिमल प्रोटीन साइड में खिसक जाएगा या पूरी तरह से गायब भी हो सकता है। सब्जियां प्लेट के बीच में आ जाएंगी और खाने का फोकस बन जाएंगी।
रेस्तरां, के मेन कोर्स में भी सब्जियां ज्यादा रहेंगी। एनिमल प्रोटीन साइड डिश की तरह सर्व किया जा सकता है। दालें जैसे लेनटिल्स, ड्राय पीज, नेवी बींस और कुछ लेग्युम्स। दालों को अब सलाद के साथ मिक्स किया जाएगा। पीच सैलड विद टैरेगोन, वेजेटेरियन बोरलोटी बीन या बोलोनीज, पिजन पीस में भी दाल रहेगी। यूएस में पास्ता की बिक्री काफी हद तक घट गई है लेकिन साथ ही वेजिटेबल स्पाइरलाइजर की सेल बढ़ी भी है। वहां के शेफ और होमकुक्स पास्ता रिबन, जुशिनी और एस्पेरेगस के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इस तरह ये लोग ट्रेडिशनल पास्ता को रिप्लेस करना चाहते हैं।
3%28630%29
 यह फूड अब धीरे-धीरे कॉन्टिनेंटल अमेरिकन खाने को रिप्लेस करेगा। खासकर फाइव और सेवन स्टार होटल में यह ट्रेंड तेजी से पनपेगा। हवाइयन फूड स्पॉटलाइट में रहेगा। टेक-ड्रिवन डिलीवरी ज्यादा चलेगी। ये वेब या ऐप बेस्ड रहेगी। इस तरह आप जहां कहीं भी हों आप तक खाना पहुंच जाएगा। इस तरह खाना डिलीवर करने का ट्रेंड बढ़ेगा और इसमें कॉम्पिटिशन भी ज्यादा रहेगा। कौन खाना पहले पहुंचाता है इसके लिए होड़ लगी रहेगी। 2015 में ही इस तरह के कई ऐप्स शुरू हो चुके हैं।