अगर आप लाल लीची खाना पसंद करते है तो सावधान… उसमे हो सकता केमिकल जहर

सावधान  लाल लीची सेहत के लिए हो सकती है हानिकारक 

समाचार के अंत मे देखिए इस कारोबार का विडियो

अगर आप धूप का तपिश के दौरान अपना गला तर करने के लिए लाल दिखने वाली खूबसूरत लीची खाने का चाहत रखते है तो सावधान हो जाईए , क्योकि लाल दिखने वाली लिची केवल पेड मे ही लाल नही होती, बल्कि मिलावटखोर इसे पेड से तोडने के बाद केमिकली रंग से लाल कर रहे है। जानकारी के मुताबिक लाल दिखने वाली लिची हरी दिखने वाली लिची से ज्यादा कीमत मे बिकती है। जिस कारण मुनाफाखोरो को मुनाफा कम होता है, जिस कारण थोक और खुद फुटकर विक्रेता लिची को केमिकली रंग से लाल कर उसे बाजार मे बेंच रहे है। इतना ही नही इसी लिची को हम और आप खरीदकर बडे चाव से खा रहे है।

तो सावधान अगर आप को तनिक भी आंशका हो तो लाल दिखने वाली लिची के उपर कवर को पहले हाथो से मसल कर देख ले। अगर उसमे से तनिक भी कलर आप के हाथ मे लगे तो फिर आप उस लिची का ना खरीदे और अगर हो सके तो इसकी जानकारी खाद्य विभाग और जिला प्रशासन को दे कर मुनाफाखोरो के खिलाफ कार्यवाही कराईए। जिससे आप और हमसब स्वस्थ रह सके।

 

देखिए पूरा विडियो .. कैसे लाल होती है लिची 

https://www.youtube.com/watch?v=OyI7PS7xluk&feature=youtu.be