दुकानदार ने ले ली 80 साल के बुजुर्ग की जान… वजह जानकार आप भी रह जाएंगे दंग

मुंबई पुलिस ने 80 साल के एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सुलझा लिया है। बुजुर्ग का शव उल्वे के सेक्टर 19 के एक तालाब में शनिवार को पाया गया था। मामले में एक 33 वर्षीय दुकानदार मोहन चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार किया था। मृतक का नाम शमाकांत तुकाराम नाइक बताया गया है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है और हत्या की जो वजह सामने आई है उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पुलिस के मुताबिक मृतक आरोपी को पैसे देकर उसके साथ पत्नी के साथ सोना चाहता था। 

मृतक की बेटे की करता रहा मदद

एनआरआई कोस्टल पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर रविंद्र पाटिल ने बताया कि तुकाराम नाइक के बेटे ने 29 अगस्त को अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान आरोपी मोहन चौधरी भी उनके साथ था। वह उनकी भरपूर मदद कर रहे थे। नाइक के परिवार ने बताया कि वह 29 अगस्त की दोपहर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। शुरू में पुलिस को लगा कि नाइक की हत्या संपत्ति के विवाद में की गई है। लेकिन छानबीन के  दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो कहानी बदल गई। इसमें मोहन चौधरी 31 अगस्त को अपनी बाइक पर बेडशीट में लिपटी एक बॉडी लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मोहन चौधरी को हिरासत में ले लिया। 

हकीकत जानकर रह गए सभी दंग

पुलिस ने मोहन चौधरी से पूछताछ शुरू की तो जो कहानी सामने आई उसे सुनकर सभी दंग रह गए। पुलिस ने बताया कि मोहन ने बताया कि तुकाराम नाइक अक्सर उनकी ग्रॉसरी शॉप पर आया करते थे। 80 साल के बुजुर्ग तुकाराम की उल्वे में कई संपत्तियां हैं। इसमें दुकानें, फ्लैट और प्लॉट हैं। यह संपत्तियां करोड़ों रुपए की हैं। मोहन ने बताया कि नाइक ने एक बार उसे 5000 रुपए देने की पेशकश की थी। बदले में वह मोहन की पत्नी के साथ सोना चाहते थे। इसके कुछ दिन बाद वह फिर मोहन की दुकान पर आए और उसे 1000 रुपए देने की पेशकश की। बदले में एक बार फिर उन्होंने मोहन की पत्नी के साथ सोने की डिमांड की। इससे आजिज आकर मोहन ने नाइक को धक्का दे दिया। 

वॉशरूम में छुपाकर रखी थी बॉडी

पाटिल के मुताबिक मोहन ने बताया कि जैसे ही उसने नाइक को धक्का दिया वह गिर पड़े और उनके सिर से खून बहने लगा। यह देखते ही चौधरी ने तुरंत दुकान का शटर गिरा दिया और नाइक को मार डाला। पाटिल ने बताया कि इसके बाद मोहन ने शव को 31 अगस्त तक अपनी दुकान के वॉशरूम में छुपा रखा था। 31 अगस्त की सुबह पांच बजे उसने शव को बेडशीट में लपेटा और बाइक के पीछे रखकर तालाब में फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि उसने मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन को एक कचरे के डिब्बे में फेंक दिया। हालांकि पुलिस को अभी यह सामान नहीं मिला है।