छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव के संकेतों के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्या कह दिए मंत्री जी…

Health Minister TS Singh’s Statement: छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरम हो चुकी हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया हैं। दरअसल, उनका ये बयान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बदलाव के संकेतों पर हैं। उन्होंने कहा कि, कुछ सीनियर मंत्री कह रहे हैं की इस बार तो 75 पार यदि हमारी स्थिति इतना अच्छा हैं, पहले से भी ज्यादा सीटें जीत रहे हैं तो संगठन में बदलाव की आवश्यकता क्यों.? इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहते हुए मिडिया को बताते हैं कि, अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अच्छा काम कर रही हैं तो बदलना क्यों.?

मीडिया के मंत्रीमंडल में बदलाव के सवाल पर भी मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा हैं। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आई हैं। लेकिन, मुझे इस बात की जानकारी नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस तरह का बयान पहली बार नहीं दिया हैं। इसे पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं। टीएस सिंहदेव के बीजेपी में जाने पर भी बयान सामने आया था। जहां उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी में नहीं जाएंगे।