छात्र संघ के विरोध प्रदर्शन का विरोध.. विश्वविद्यालय के कर्मचारी नें की सांकेतिक हडताल

surguja university protest
surguja university protest

सरगुजा विवि के कर्मचारियों ने काला पट्टी लगाकर किया सांकेतिक हड़ताल

अम्बिकापुर

मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारीगणों के साथ छात्र नेताओं एवं अभाविप परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरगुजा विश्वविद्यालय में नारेबाजी करते हुये कर्मचारियों को बाहर निकालकर विश्वविद्यालय में ताला जड़ देने के मामले में बुधवार को  सरगुजा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल कर काला पट्टी लगाकर विरोध जताया। इसी बीच विश्वविद्यालय के कुलपति के पिता के निधन की जानकारी लगने पर सभी कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल निरस्त कर दो मिनट का मौन धारण कर वापस काम पर लौट गये।surguja university protest 1

सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरगुजा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मांग किया, कि सरगुजा विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महाविद्यालायों में छात्र नेताओं द्वारा अनावश्यक रूप से विश्वविद्यालय कार्यालय में प्रवेश कर गाली-गलौज करते हैं, साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है, जिससे सरकारी काम-काज में बाधा उत्पन्न  होती है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर अपनी इच्छानुसार गोपनीय विभाग में उनके मनपंसद के कर्मचारियों को पदस्थ करने के लिये दबाव डालते हैं। अनाधिकृत रूप से परीक्षा विभाग, गोपनीय विभाग एवं प्रशासनिक विभाग में घुसते हैं एवं ताले बंदी करते हैं, जिससे समस्त कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया है। समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करते हुये मांग की है कि ऐसे उदण्ड छात्रों को दण्डित किया जाये। विशेष कर मारकण्डेय तिवारी अध्यक्ष सरगुजा विश्वविद्यालय की मान्यता को समाप्त किया जाये। यदि भविष्य में उदण्ड छात्रों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई तो अध्यापक-कर्मचारी अपनी सुरक्षा के लिये आंदोलन हेतु बाध्य होंगे।