Panjab CM in Raipur: ‘कोई रेल बेच रहा कोई एयरपोर्ट बेच रहा’ बटन बदलकर देख लो किस्मत बदल जाएगी- भगवंत मान

रायपुर. दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने पहुँचे हुए है। जहां वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान दोनों ही मुख्यमंत्री काफी मुखर होकर बोल रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- अब लोगो का चुना हुआ सीएम होता है। साबित किया केजरीवाल (Kejariwal) ने पहले पार्टी के होते थे। झूठे वादे नहीं करने आए। हम आपको सच बताने के लिए आए है। सच्चे दिनों की बात करने के लिए छत्तीसगढ़ आए है। लोगों के पास विकल्प नहीं था।

पांच-पांच साल की किस्त में गुलामी कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) वाले लोग देते हैं। 11 साल में दो राज्य में सरकार है। दोनो मिलजुल काम कर रही है। लोगों से पूछा आपके यह भ्र्ष्टाचार होता है, हमारे यह भी आते थे। एक बटन सबका हाल है। किस्मत का बटन है। अपनी ओर अपनी बच्चो की किस्मत बदले। एक बार बटन बदल कर देख लो किस्मत बदल जाएंगी।हमारी टीम को तोड़ने की कोशिश करते है। चोरों को चद्दर पकड़ा रखे है देश में, कोई रेल बेच रहा है। कोई एयरपोर्ट बेच रहा है। मिलते रहे तो जिंदा रहेंगे। (panjab CM in raipur)