डॉ रमन सिंह और मोदी पर मुखर हुए अरविंद केजरीवाल, रायपुर में भरी सभा में कहा- मोदी को लगेगी 18 लाख परिवारों की ‘हाय’ गरीबो की हाय से बड़े-बड़े सिंहासन डोल जाते हैं

रायपुर. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी रायपुर में आमसभा को संबोधित किये, केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- छतीसगढ़ के लोगो मे इतनी प्रतिभा है। फिर बजी इतनी गरीबी क्यों है, क्योंकि पार्टी ठीक नही है। नेता ठीक नही है। 15 साल BJP और 7 साल कांग्रेस की सरकार थी सरकार बदली लेकिन लोगों के हालात नही बदले। दोनों ही पार्टियों ने जनता को लूटा है। अगर कांग्रेस की सरकार ने जनता को लूटा तो BJP की सरकार ने कांग्रेस वालों को जेल क्यों नही भेजा।

आम आदमी पार्टी लोगों की पार्टी है, जनता की पार्टी है। हसदेव अरण्य में इतने कोयला है, जंगल है, इसे देख कर दोनों पार्टी की लार टपकती है। इन जंगल को दोनों पार्टी लूटना चाहती है। अडानी को बेच दिया। मोदी जी का कोई परिवार नही है। लेकिन उनका 1 मुह बोला भाई है। 2018 में चुनाव हुए बघेल, सिंहदेव, राहुल गांधी ने कहा था हम अडानी को यहाँ से भगा देंगे, जब उनकी सरकार आयी तो इन्होंने दूसरा भाग भी अडानी को बेच दिया। मैं बघेल जी से पूछना चाहता हूँ अडानी बघेल जी का मुंह बोला भाई कब से बन गया।

पूरे प्रदेश में माफिया भरे है, ऐसे माफिया पहले दिल्ली में भी थे पंजाब में भी थे हमने माफियाराज खत्म कर दिया। 1 मौका हमे दो हम यहाँ भी माफिया राज हटा देंगे। 1 मौका हमे दीजिए बिना पैसे के आपके सारे काम होंगे। बघेल जी कहते घूम रहे है। आत्मानंद स्कूल बनाए, 1.5 हज़ार साल लगेंगे सारे स्कूल ठीक करने में। मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया है, कौन सा भ्रष्टाचार है। जो सुबह 6 बजे स्कूल का दौरा करने जाता है। 18 लाख परिवारों की हाय लगेगी मोदी जी आपको। गरीबो की हाय से बड़े- बड़े सिंहासन डोल जाते हैं। आप ही आपको अच्छी शिक्षा दे सकती है।

रोजगार दे सकती है, अच्छा भविष्य दे सकती हैं। अगर आपको रोजगार चाहिए तो हमे वोट दे देना। सबसे अधिक बिजली CG में बनती है। छत्तीसगढ़ में फ्री में बिजली देंगे, हमे देना आता है। बीजेपी प्रदेश से गायब है, रमन सिंह दिखाई नही दे रही हैं। अगला चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में होगी।