छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंधी, बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रायपुर. पश्चिम द्रोणिका के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदल चुका है।प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने व्यक्त की है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और इससे लगे हुए जिलों में गरज चमक के साथ अधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना है और अगले 24 घँटे में जशपुर, मुंगेली, रायपुर, दंतेवाड़ा, कोरिया, कोरबा और इससे लगे जिलों में ओलावृष्टि की संभावना हैं।

img 20230317 wa00137882357821981644660

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक प्रदेश का तापमान 7 डिग्री तक गिर चुका है। अनेक स्थानों पर आंधी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। बीते दिनों गुरुवार को कई जगह हल्की बारिश हुई है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में ओले भी गिरे हैं आज भी इसकी संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 36 डिग्री दर्ज किया गया है वही रायगढ़ में 32.3 डिग्री, बस्तर में 31.5 डिग्री, मुंगेली में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

रायपुर – 30.6 ℃
बिलासपुर – 30℃
दुर्ग – 30.2℃
कोरबा – 28.3℃
बेमेतरा – 32℃
जशपुर – 29.2℃
जांजगीर – 32.℃
सूरजपुर – 30℃
कोरिया – 29.6℃
बलरामपुर – 29℃
गरियाबंद – 30℃
कांकेर – 30.7℃
नारायणपुर – 30.4℃
बिजापुर – 31℃
सुकमा – 30.4℃