Breaking : कुछ देर बाद मंत्रालय में बड़ी बैठक… धान खरीदी पर मंत्री अमरजीत विभागीय अधिकारियों के साथ होगी बैठक

रायपुर। राजधानी में धान खरीदी को लेकर मंत्रालय में अहम बैठक होगी। सोमवार की सुबह 11 बजे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बैठक लेंगे।

विभागीय अधिकारियों के साथ जिलेवार धान खरीदी की व्यवस्था, दुसरे राज्यों से धान की तस्करी रोकने की तैयारी के साथ ही बारदानों की कमी से निपटने को लेकर व्यवस्था जैसे विषय बैठक का मुख्य एजेंडा होगा।

ग़ौरतलब है कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरु होनी है। जिसके मद्देनजर यह बैठक काफ़ी अहम मानी जा रही है।