Amit Shah: आज छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह… लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे, जानिए- भाजपा का प्लान

जांजगीर-चांपा. Amit Shah in Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में जीत हासिल करने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह आज 22 फरवरी को जांजगीर लोकसभा से भाजपा के मिशन 11 का शंखनाद करेंगे। शहर के हाई स्कूल मैदान में 3:00 बजे अमित शाह भव्य आमसभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के मिशन का श्री गणेश जांजगीर लोकसभा सीट से शुरू होने जा रहा है। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के हज़ारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कस्टर प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में जांजगीर में विजय हासिल करती रही है। राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का पहला नगर आगमन है, लिहाज़ा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए पूरे शहर को सजाया है।

इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीते कई दिनों से जांजगीर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र, 34 मंडल, 2200 बूथ के कार्यकर्ताओं ने निरंतर तैयारी की है। कल आयोजित सभा मे कम से कम 40 हजार लोग शामिल हो, इस बात का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी के इस भव्य कार्यक्रम के जरिए अमित शाह कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही जनता को संदेश देंगे कि  लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर डबल इंजन की सरकार की ताकत से छत्तीसगढ़ और देश को आगे ले जाना है।

इस सभा की तैयारी का अंतिम रूप युद्ध स्तर पर दिया जा रहा है। क्लस्टर प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल और पूर्व विधायक सौरभ सिंह बीते 2 दिन से जांजगीर चांपा में तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं।

भाजपा के तीनों नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक साझा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि इस सभा मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सह प्रभारी नितिन नवीन, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगल्ले समेत कई  विधायक एवं पूर्व विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

अमित शाह का हेलिकॉप्टर जहां उतरेगा, उस हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्वागत गेट, रोड में होर्डिंग झंडा बैनर लगाये गए हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया है।

Also Read More –

अपनी थाली का गुलाब जामुन बाजू में बैठे बच्चों को दिया, सीएम विष्णुदेव साय के Birthday पर न्योता भोज, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 60 साल के हो गए, समूह की बहनों ने Birthday पर दिया अनोखा तोहफा, देखिए तस्वीर

CGPSC द्वारा ज़ारी मॉडल आंसर में गलतियों का भरमार, परीक्षा नियंत्रक पीएससी ने कही ये बात, पढ़िए आदेश

छत्तीसगढ़ में मिला अब तक की सबसे बड़ी मछली: लंबाई और वजन जानकर चौंक जाएंगे, तीन मछुआरों ने मिलकर जलाशय से बाहर निकाला

छत्तीसगढ़: एसईसीएल के बंद खदान में युवती की अर्धनग्न लाश, धड़ से गायब है सिर, इलाके में सनसनी