छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 60 साल के हो गए, समूह की बहनों ने Birthday पर दिया अनोखा तोहफा, देखिए तस्वीर

रायपुर. Birthday of Chief Minister Vishnudev Sai: आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।

1708495219 25c99d1cb5cd73c05eb94377240002449730736

दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।