Chhattisgarh News: केंद्रीय जेल में गले की नस काटकर कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने जब कैदी को रोका तो उसके गले की नस कटी हुई मिली।

जिसके बाद तत्काल कैदी को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। घायल कैदी का नाम राजेश थापा बताया जा रहा है। जो 2015 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। वहीं आरोपी राजेश थापा के खिलाफ़ संबलपुर में वारंट जारी होने की खबर है।