CG BREAKING: विधायक के दामाद के घर हुई चोरी, 5 दरवाजें के कुंडी तोड़ते हुए घर में घुसे चोर

सरगुजा. सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के दमाद के यहां चोरी की घटना हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि, शादी समारोह में परिवार वाले गए हुए थे। तभी चोरी हुई। 5 तोला सोना सहित 2 बिछिया, दो पायल चांदी भी चोर पार कर लिए हैं। वही 25000 रुपये नकद भी चोर उठा ले गए हैं। यहां तक कि चोरों ने सीसीटीवी को भी उठा ले गए। गहनों में कुछ कई आर्टिफिशियल भी था। जिसे सोना चांदी समझकर चोर ले गए।

IMG 20230522 WA0015

चोरी की वारदात का अंदाज़ इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि, 5 दरवाजे के कुंडी को तोड़ा गया हैं। भगवान विष्णु जी की मूर्ति चांदी समझकर उड़ा ले गए। थाना गांधीनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर का मामला हैं।

IMG 20230522 WA0014

नगर पुलिस अधीक्षक सहित गांधीनगर थाना प्रभारी सहित पुलिस अमला फिंगर प्रिंट सहित अन्य बारीकियों के साथ जांच में जुट गयी हैं।