भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया नगर भ्रमण



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने नगर सहित गाँव-गाँव में पूरे लाव लश्कर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की झाँकी के साथ लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा पूरे नगर भ्रमण के बाद वापस लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुँची। जहाँ पूरे सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रवण दास, प्रभात खलखो, रोशन गुप्ता, तिरंगा यात्रा प्रभारी विनोद अग्रवाल, इलू गुप्ता, दिव्यप्रकाश मिस्त्री, पार्षद भोला मिंज, पार्षद विक्की नामदेव, नीरू मिस्त्री, स्नेहलता गुप्ता, संगीत कंसारी, राधा यादव, रूपेश आर्य गुप्ता, सेतराम बड़ा, अंजनी शाह, आदित्य अग्रवाल, निखिल सिंह, ब्रम्हानंद बेहरा, विकास कुशवाहा, विक्की सोनी, वंदना, राजेंद्र प्रजापति, संजय बेहरा समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

राधापुर गिरहुलडीह में भी निकली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घनश्याम राइस मिल राधापुर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। जहाँ राइस मिल के संचालक पवन अग्रवाल, काँग्रेसी नेता एवं समाजसेवी अशोक अग्रवाल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल समेत राइस मिल के कर्मचारी एवं ग्रामवासी इस यात्रा में शामिल हुए। पूरे जोश खरोश के साथ राइस मिल से निकली यह तिरंगा यात्रा गाँव का भ्रमण के बाद वापस राइस मिल पहुँची। जहाँ पूरे सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान ग्राम गिरहुलडीह में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता कंसारी एवं भाजपा नेता ब्रम्हानंद बेहरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजित किया। जिसमें गाँव के सरपंच पंच एवं ग्रामवासी शामिल हुए और तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

image editor output image 218597972 1660483031277