Ambikapur News: राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त कर लोकतंत्र का गला घोंट रही केंद्र सरकार

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: संसद में केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द कर भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए संसद सदस्य केंद्र सरकार द्वारा की सदस्यता रद्द करना संविधान के खिलाफ है। जिसका काँग्रेस पुरजोर विरोध करती है और यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता वापस नही मिल जाती। उक्त बातें जिला काँग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशफाक अली ने विधायक निवास में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में अडानी मोदी के गठबंधन के साथ अडानी द्वारा किए गए घोटालों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए प्रधानमंत्री के दुखती रग पर हाथ रख दिया। राहुल गांधी ने संसद में केंद्र सरकार के विरुद्ध दो सवाल पूछे थे। एक तो अडानी का मोदी जी से क्या रिश्ता है और दूसरा विदेश में फर्जी कंपनियों में निवेश किये गए 20 हजार करोड़ किसके है। यह सवाल सुन केंद्र सरकार तिलमिला उठी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने सन 2019 में एक चुनावी सभा मे मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी की थी। जिसमे उन्होंने ललित मोदी नीरव मोदी नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कुछ चोरों का सरनेम मोदी ही क्यो है। इस बात को चार साल बाद केंद्र की मोदी सरकार ने मुद्दा बना लिया और सत्ता का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करा दी। दरअसल राहुल गांधी संसद में विपक्ष की मुखर आवाज बन चुके थे। वे लगातार केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध आवाज उठा रहे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा काफी डर गई है। उसे अगला चुनाव में अपनी हार नजर आ रही थी। इसलिए भाजपा ने मोदी सरनेम की आड़ में ओबीसी वर्ग को साधने हेतु यह बोगस हथकंडा अपनाया है। यह देश महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस सरदार पटेल का देश है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की काफी यातनाएं झेली है। अंत मे इन्होंने अंग्रेजों को खदेड़कर देश को आजादी दिलाई थी। अब मोदी सरकार चोरों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने वाले राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। इस तरह का तानाशाही रवैया अपनाकर भाजपा सरकार विपक्ष को यह संदेश देना चाहती है कि जो भी उसके विरुद्ध आवाज उठाएगा। उसके साथ भी यही हाल किया जाएगा। काँग्रेस बलिदानियों की पार्टी है जो न कभी डरी है न कभी झुकी है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने मोदी सरकार की तानाशाही के विरुद्ध काँग्रेस संवैधानिक लड़ाई लड़ेगी और जीतेगी।

इस अवसर पर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी हेमंती प्रजापति, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, मंत्री प्रतिनिधि गणेश सोनी, संदीप गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर, उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता, रामप्रताप गोयल, सुनील मिश्रा, धरमपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अर्णव गुप्ता, लवी राजू, पणिकर युंका अध्यक्ष मंटु गुप्ता, चिंटू गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सुखदेव राम, तिलक प्रजापति समेत अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।