Surguja News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस की PC, जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से घबराई केंद्र सरकार

उदयपुर (फटाफट न्यूज) | क्रांति रावत

सरगुजा: एक मान हानि केस मे ट्रायल कोर्ट द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने पर लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर देने और आवास खाली कराये जाने को लेकर के नोटिस जारी किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस में खलबली मची हुई है और कांग्रेस के लोग इसे लोकतंत्र की हत्या करार दे रहे है। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर द्वारा प्रेस वार्ता की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सरगुजा के अध्यक्ष मधु सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। इन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी के साथ हर परस्थिति में खड़े होने की बात कही है। साथी यह भी कहा की शहर से लेकर गांव तक इसका विरोध करने कांग्रेस निरंतर प्रयासरत है।

img 20230405 wa00041950660006290977044

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के लोगों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में यही तो पूछा गया है कि अडानी और मोदी का रिश्ता क्या है, अडानी की सेल कंपनियों में बीस हजार करोड रुपए किसका लगा है, इस मामले में एक चीनी नागरिक का नाम भी आ रहा है। इन प्रश्नों से बौखलाई केंद्र सरकार ने आनन-फानन में मानहानि के बंद पड़े केस को पुन: प्रारंभ करा कर 1 महीने में ही निर्णय आने और अधिकतम 2 साल की सजा मिलने तत्पश्चात लोकसभा सचिवालय द्वारा आनन-फानन में सदस्यता रद्द करना इस बात की ओर संकेत करता है कि यह केंद्र सरकार की साजिस है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से घबराई केंद्र सरकार मनमाने निर्णय लेकर, लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

img 20230405 wa00037409103524214068272

मोदी अडानी के रिश्ते से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी की संसद् सदस्यता रदद् की गई है। हम लोकतंत्र को बचा कर रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राजीव सिंह देव, शेखर सिंहदेव, मो इस्लाम, ओम प्रकाश सिंह, मनीष पाण्डेय, विभा सिंह, शांति राजवाड़े रोहित सिंह टेकाम, दया यादव तथा कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।